भारत में जल्द ही लांच होगा One Plus 6T, कैसे करें इसकी प्री बुकिंग ! क्या है इसके खास फीचर्स
भारत में जल्द ही लांच होगा One Plus
6T, कैसे करें इसकी प्री बुकिंग ! क्या है
इसके खास फीचर्स -
हेलो दोस्तों आज हम इस पोस्ट में जानेंगे
One Plus 6T के लॉन्चिंग डेट के बारे में और इसके खास फीचर्स के बारे में |
चीन की कंपनी One Plus ने अपने अगले फ्लैश शिप स्मार्टफोन One Plus 6T की लांचिंग डेट का खुलासा करते हुए कहा कि इस फोन को भारत में 30 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे नई दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा |
आप अगर लाइव इवेंट में जाना चाहते हैं तो आपके लिए मौका है , One Plus 6T इवेंट नई दिल्ली के इंदिरा गांधी कांपलेक्स में किया जाएगा |
इसके लिए आपको कंपनी के वेबसाइट पर
जाकर इन्विटेशन टिकट खरीदना होगा |
यह टिकट 17 अक्टूबर से कंपनी के वेबसाइट पर बेचा जाएगा |
इस लाइव इवेंट के टिकट के लिए आपको ₹999 ऑनलाइन पे करना होगा |
कैसे करें प्री बुकिंग
One Plus 6T प्री बुकिंग 9 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, आप इसे अमेज़न जो कि भारत की जानी मानी ई-कॉमर्स साइट है वहां से बुक कर सकते हैं |
यह बुकिंग केवल 30 अक्टूबर तक ही चलेगी |
हालांकि फोन आपको 2 नवंबर से अमेजॉन बिक्री चालू कर देगा | बुकिंग कराने पर आपको 1000 रुपए का ई गिफ्ट कार्ड भी मिलेगा | इस कार्ड को 2 नवंबर के दिन खरीदारी करते समय Redeem करना होगा, जिसके बाद आपको ₹500 का कैशबैक Amazon pay बैलेंस में एड हो जाएगा |
यह है इसके खास फीचर
अब हम इसके फीचर के बारे में बात कर लेते हैं , इस स्मार्टफोन में आपको 6.4 inch का डिस्प्ले मिलेगा , साथ ही आपको स्नैप ड्रैगन 845 का प्रोसेसर और 6GB/ 8GB का रैम मिलेगा |
स्टोरेज 256gb फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल और रीयर कैमरा 16 + 20 मेगापिक्सल का मिलेगा |
इसमें 3500 एमएच की बैटरी के साथ साथ एंड्रॉयड 9 पाई ओएस रहेगा |
Labels: Review




0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home