Sunday 21 October 2018

पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऐसे करें लिंक

पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऐसे करें लिंक -


         

हेलो दोस्तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे जोड़ सकते हैं
पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना आवश्यक है | अगर आपने अभी तक इसे लिंक नहीं किया है तो हम आपको घर बैठे ही लिंक करने का तरीका बता देते हैं |


 पैन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने का तरीका -

Step 1 - सबसे पहले आपको भारतीय आयकर विभाग की वेबसाइट WWW.incomtaxindiaefilling.gov.in के वेबसाइट पर जाना होगा | 
                   


Step 2 - जब आप इस वेबसाइट पर जाएंगे तो इस वेबसाइट के बाएं तरफ क्विक लिंक वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
               

Step 3 - क्विक लिंक वाले ऑप्शन पर आप जैसे ही क्लिक करते हैं आपके सामने दो सेक्शन दिखाई देंगे जिसमें आपको दूसरे सेक्शन लिंक आधार  के विकल्प पर क्लिक करना होगा | 
                  
Step 4 - अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी जिसमें आपकी पर्सनल डीटेल्स जैसे पैन नंबर , आधार नंबर,  नाम और जन्म की तारीख मांगी जाएगी | 
              


Step 5- इन सब ऑप्शन को आप सही से भर कर और नीचे दिए  गए कैप्चा कोड को डालना होगा, अब आपको नीचे लिंक आधार पर क्लिक  कर देना होगा | जिसके बाद आपका आधार नंबर पैन कार्ड से लिंक |  हो जाएगा


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home